वि विहान क्लब का ट्रॉफी पर कब्जा

नैनीताल । मक्कार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता डी एस ए नैनीताल के मैदान में ,आज हुए फाइनल में वि विहान क्लब नैनीताल ने मक्कार स्पोर्ट्स क्लब को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विहान क्लब ने पहले खेल कर 188 रन बनाये, जवाब में मक्कार की टीम 130 रन ही बना सकी। प्रदीप उप्रेती व सचिन नेगी को विशेष पुरुस्कार दिये गये।आज के मैच के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्री दिनेश आर्य जी थे। मंत्री जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभ आशीष दिया। आज के मैच में अतिथि के रूप में डी एस ए नैनीताल के महासचिव मनोज जोशी क्रिकेट सचिव रवि जोशी ,बॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, भाजपा नेता अरविंद पडियार, सभासद भगवत रावत ,सभासद मनोज जगाती, अनु मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बौबी, खजान डंगवाल, सन्तोष कुमार, सन्तोष साह, प्रदीप कुमार, शैलेन्द्र बिष्ट,मनोज गगोला,गोपाल बिष्ट, आनन्द बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, सचिन नेगी, गोविंद बिष्ट, सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे। अन्त में डी एस ए नैनीताल के महासचिव और मुख्य अतिथि श्री दिनेश आर्य जी ने सभी को आशीर्वाद दिया।











