दो पहिया वाहनों से टैक्स वसूलने का विरोध शुरू

नैनीताल । नगर मैं नई व्यवस्था के तहत तीनों मुख्य प्रवेश द्वारों मैं दो पहिया वाहनों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है, जिसका विरोध भी शुरू हो गया है तल्लीताल मै अधिवक्ताओं ने इसका विरोध भी किया । भाजपा नेता भूपेंद्र बिष्ट ने दो पहिया वाहनों से टैक्स वसूलने का विरोध जताया है उन्होंने कहा कि इसके लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा किसी भी हाल में दो पहिया वाहनों से टैक्स नहीं वसूलने दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर प्रदर्शन किया जाएगा । टोल प्रबंधक ने बताया कि उन्हें 21 माह का टेंडर नगर पालिका द्वारा उनकी कंपनी को दे दिया गया है उसी के आधार पर हमारे द्वारा काम किया जा रहा है तथा बाहरी जिलों या राज्यों से आने वाले दोपहिया वाहनों से 100 रुपये वसूले जाएंगे। स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए नैनीताल जिले (UK-04) के दोपहिया वाहनों को नंबर प्लेट देखकर निशुल्क जाने दिया जाएगा। इसके अलावा, लोकल व्यावसायिक और निजी चौपहिया वाहनों के लिए 200 रुपये तथा अन्य बाहरी व बड़े वाहनों के लिए 300 रुपये चुंगी दर निर्धारित की गई है।