पाइन्स आईटीआई परिसर में बुधवार को वन विभाग द्वारा मॉकड्रिल किया गया

नैनीताल l पाइन्स आईटीआई परिसर में बुधवार को वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉकड्रिल किया गया, गर्मी के मौसम में संभावित वनाग्नि की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभागीय तैयारियों को परखना है l मॉकड्रिल में वन विभाग, अग्निशमन दल और स्थानीय प्रशासन की टीमों शामिल थी इस अवसर पर कर्मियों को त्वरित सूचना तंत्र, उपकरणों के उपयोग और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल चलाई जा रही है जिसमें जंगलों में आग को रोकने के लिए मॉक ड्रिल की जा रही है, नैनीताल के समीप स्थित पाइन्स के जंगल में मॉक ड्रिल किया गया जिसमें सभी को बताया गया कि किस तरह आग को रोका जा सकता है प्रभाग के अंतर्गत 22 रेखीय विभाग कर्मचारी मौजूद रहें, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, फायर डिपार्मेंट, मेडिकल डिपार्टमेंट समेत अन्य विभाग के लोग मौजूद रहे, इसके अलावा आग लगने पर उसको कैसे काबू किया जाता है यह परीक्षण दिया गया वही घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, इस मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ विभाग के कर्मी भी शामिल थे, जंगलों में आग को बुझाना एक बड़ी चुनौतो विभाग की रहती है, विभाग का अकेला नहीं बल्कि कम्युनिटी का इस पर फोकस रहता है, विभाग द्वारा ग्रामीणों के लिए गोष्ठियां भी की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की सड़कों पर जगह-जगह लगे मलबे के ढेर पर कार्यवाही की मांग

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad