जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कोर्ट परिसर में चेकिंग की


नैनीताल l नैनीताल जिला न्यायाल को मिली बम से उड़ाने की धमकी l सूचना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया l अधिवक्ता अपने अपने चेंबर से बाहर आ गए l जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि ऑल इंडिया जजेज एसोसियेशन के ई मेल पर एक मेल आया है l जिसमें धमकी दी गई है कि 1 बजे तक जिला कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा l जिला न्यायालय में आर डी एक्स बम फिट कर दिया गया है l जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोकने की मांग करते हुए जजो के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम होने का दावा किया गया। धमकी भरे ईमेल के बाद जिला सत्र न्यायालय में अफरा तफरी का माहौल है। मौके पर पहुँची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है। फिलहाल, ईमेल भेजने वाले की जांच जारी है।
सीईओ रविकांत सेमवाल ने बताया जिला जज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को सहित कोर्ट रूम को खाली करा कराने के साथ ही सभी चैम्बरों व कोर्ट रूम में सघन चैकिंग अभियान चलाया ।. पुलिस की चेकिंग पुरी होने के बाद 2 बजे से सभी अधिवक्ताओं ने काम शुरू किया l एसपी डॉक्टर जगदीश चद्र नहीं बताया कि मामले में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है l इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल थानाध्यक्ष मनोज नयाल कोतवाल हेम पंत सहित बम निरोधक दस्ता सहित दर्जनों पुलिसकर्मी चेकिंग अभियान मैं शामिल थे l

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कू में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास से मनाया अलंकरण समारोहसभी सदन व स्पोटर्स कैप्टनों को दी पद व गोपनीयता की शपथ

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad