नैनीताल में क्रिकेट प्रतियोगिता विवाद का हुआ पटाक्षेप

नैनीताल l नैनीताल में पिछले कई दिनों से नगर पालिका, खेल विभाग ब डीएसए के बीच चला आ रहा क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर विवाद का पटाक्षेप हो गया इसके बाद क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हो गई l प्रतियोगिता को लेकर पिछले कई दिनों से नगर पालिका, खेल विभाग तथा डीएसए में विवाद चल रहा था l मंगलवार को क्रिकेट मैच को शुरू करने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने मैदान के चारों ओर से घेरा बंदी की थी ताकि मैदान में कोई भी नहीं आ सके l सुबह 10 बजे जब पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल सभासदों के साथ अपने वाहन से मैदान को जा रही थी तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया l आधे घंटे तक जब उन्हें मैदान में नहीं आने दिया गया तो वह वहां से पैदल ही मैदान में पहुंची और धरने पर बैठ गई l इस दौरान सभासदों ने मैदान में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया l प्रतियोगिता को लेकर पुलिस की ओर से सुबह से ही मैदान के चारों ओर से बंद किया था l जिसके चलते किसी को भी मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था l जिसके चलते गुस्साए सभासदों ने नगर पालिका के वाहनों से शहर को चक्का जाम करने की धमकी दी l जिसके बाद खेल विभाग के अधिकारियों नगर पालिका तथा डी एसए के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई इसके बाद तय किया गया कि तीनों ही संयुक्त रूप से कुंवर पृथ्वीराज सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे l इसके बाद पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे मामले का पटाक्षेप हो गया l इसके बाद दो दो ओवर का मैच भी कराया गया l

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad