नगर में मिले 44 संक्रमित चिंताएं बढ़ी

नैनीताल:::: नगर में कोरोना मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है । रोज़ाना हो रही संक्रमितों की संख्या चिंता पैदा करने वाली है। बुधवार को एक बार फिर से शहर में 44 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।बता दें कि इन दिनों लगातार नगर में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहें है। 30 लोग आरटीपीसीआर और 14 लोग एनटीजीएन में पॉजिटिव पाए गए हैं ।संक्रमित लोग हाईकोर्ट परिसर, स्नोव्यू, तल्लीताल व मेविला कमापाउंड , चार्ल्टन लॉज के निवासी है।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, और उनके सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उनकी भी जांच की जाएगी। साथ ही कंटेंटमेट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगो की जांच करवाई जा रही है ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad