भोजन माताओं को अक्षय पात्र ने किया प्रशिक्षित


देहरादून। आज अक्षयपात्र फाउंडेशन के तत्वावधान में रायपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर प्रथम में भोजन माताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोजन माताओं को मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण देने वालों में स्कूल रिलेशन प्रीति राणा एवं डिस्ट्रीब्यूशन किशन दुबे ने उपस्थित होकर पूरी बात समझाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में अक्षयपात्र के निदेशक वीरेंद्र कुमार एवं संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा भोजन माताओं को स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता तथा मध्याह्न भोजन की उचित व्यवस्था के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भोजन माताओं को स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 54 भोजन माताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित हिमानी एडवेंचर द्वारा संचालित छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण गोरी व काली नदी में प्रारंभ हो गया है।
Ad Ad Ad