फरीदाबाद में 11 दिवसीय “युवा संस्कार”का शुभारम्भ आज़ादी वीरों के बलिदान से ही मिली – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद जिला फ़रीदाबाद के तत्वावधान में 11 दिवसीय “युवा संस्कार अभियान” का भव्य शुभारंभ श्रद्धा मन्दिर स्कूल सेक्टर 87, फरीदाबाद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक प्रवक्ता हरिओम शास्त्री ने यज्ञ के साथ करवाया और 400 बच्चो को यज्ञोपवीत धारण करवाए गए।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि वीर शहीदों ने अपने जीवन को राष्ट्र के लिए आहूत करके आजादी दिलवाई ,उनके बलिदान के कारण ही आज आज आजादी में सांस ले पा रहे हैं। किसी भी राष्ट्र का इतिहास उसके युवाओं के बलिदान से ही लिखा जाता है और भारत मां शेरो की जननी है इसकी रक्षा के लिए अनेकों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया है तब यह आजादी का दिन आया है। अब भावी पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह आजादी की रक्षा करें। उन्होने धारा 370 हटाने के निर्णय का पुरजोर स्वागत किया उन्होने बताया कि वह स्वयं एक सप्ताह कश्मीर देख कर आए हैं पूरा वातावरण शांत, समृद्ध,प्रेम से परिपूर्ण हो गया है। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती पर उनका सन्देश घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. गजराज सिंह आर्य ने की और जिला अध्यक्ष
विद्या भूषण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्र रक्षा की शपथ दिलाई। प्रांतीय महामंत्री वीरेन्द्र योगाचार्य ने कहा कि यह राष्ट्र सर्व प्रथम है और इसकी रक्षा के लिए सबको प्रति बध रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लोक भवन देहरादून द्वारा आयोजित एक प्रयास नशा मुक्त हो समाज पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभागिता की

दिल्ली से आई गायिका पिंकी आर्या व शिवपाल सिंह आर्य ने अपने गीतों से समा बांध दिया।

श्रद्धा मन्दिर स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति पूर्ण गीत सुनाए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएलआई और 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वीरेन्द्र योगाचार्य
मीडिया प्रभारी
सम्पर्क :9582392677

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad