सेवानिवृत्त कर्मचारी से 1 लाख की ठगी


नैनीताल। नैनीताल में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 1 लाख रूपये की ऑनलाइन ठग का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने तल्लीताल थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला साइबर सेल को भेज दिया है।
तल्लीताल क्षेत्र निवासी दिनेश उपाध्याय ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते दिनों एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका पुराना घनिष्ट मित्र बनकर फेसबुक मैसेंजर पर बात की। इस दौरान ठग ने उनसे रूपयों की मांग की। जरूरी काम के लिए रूपये मांगे जाने पर उन्होंने अपने तथा अपनी पुत्री के खाते से जल्दबाजी में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक लाख दस हजार 195 रूपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद उन्हें एक नंबर से फोन आया और कहा गया कि गलती से गलत एकाउंट में रूपये आ गए हैं। सामने से और रूपयों की मांग की गई तो उनको ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तल्लीताल थाने में शिकायती पत्र दिया है। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि प्रकरण साइबर सेल को भेज दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजनकिया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad