सिगड़ी घुग्घू की छात्रा वंदना का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र परीक्षा में चयन,


नैनीताल l राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिगड़ी घुग्घू की छात्रा वंदना ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन के बाद वंदना को कक्षा 6 में 7200, कक्षा 7 में 8400 तथा कक्षा 8 में 9400 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
विद्यालय की प्राध्यापिका प्रजय पांडे ने बताया कि वंदना एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती है। उसके पिता पुरन चंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वंदना ने कड़ी मेहनत से यह सफलता अर्जित की है।वंदना की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य भावना आर्या, प्राध्यापिका रमा जोशी एवं प्रजय पांडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस सफलता से विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में भी उत्साह का माहौल है l