उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर


नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की बेलुवाखान शाखा द्वारा आज चोपड़ा ग्राम सभा में एक वित्तीय जागरूकता शिविर लगाया गया। विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के अंतर्गत उपस्थित विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार निवारण संबंधी शपथ ली गई। वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा शपथ दिलाई गई। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक दिव्या सैनी ने बैंक की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं तथा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।उन्होंने बैंक की कृषि, पशुपालन, बागवानी, सोलर प्लांट, शिक्षा, वाहन सहित अनेक ऋण योजनाओं की जानकारी देती हुई त्योहारी सीजन में बैंक द्वारा उपलब्ध ब्याज दरों में छूट का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया गया। बी डी नैनवाल द्वारा बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से होने वाले लाभ तथा बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक सखी दीपा साह चंद्रा जीना एवं गीता जीना कमलेश जीना तारा सिंह जीना सहित अनेक ग्रामीण भी उपस्थित रहे.