नैनीझील में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

नैनीताल। ठंडी सड़क के समीप नैनीझील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार दिन में करीब एक बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS













