आर्य समाज सेक्टर 7 चंडीगढ़ का भजन प्रभात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ घर वापसी का मार्ग स्वामी श्रद्धानन्द ने प्रशस्त किया -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

चंडीगढ़ । आर्य समाज सेक्टर 7 चंडीगढ़ का भजन प्रभात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संस्था के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. श्री आनंदशील आर्य जी की स्मृति में,उनके परिवार की तरफ से,उनकी चतुर्थ बर्सी के अवसर पर,प्रातः यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने सर्व प्रथम श्रीआनंदशील के प्रति श्रद्धां सुमन व्यक्त किए और उन्होंने ने कहा कि जो हिन्दू भाई बहन किसी कारण से ईसाई या मुसलमान बन गए थे उन्हें वापिस लाने का मार्ग स्वामी श्रद्धानन्द ने ही प्रशस्त किया उन्हीं स्वामी श्रद्धानन्द ने गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित किया और हरिद्वार में गुरुकुल कांगडी की स्थापना की उनका बलिदान शताब्दी वर्ष आ रहा जिसके अंतर्गत पूरा वर्ष कार्यक्रम चलेंगे उन्होंने कहा कि धर्म बदलने से राष्ट्र के प्रति निष्ठा ही बदल जाती हैं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री प्रकाश चंद शर्मा ने किया तथा स्व. श्रीआनंदशील जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सूरज जी द्वारा संस्था एवं समाज हित में सदैव प्रसंसनीय कार्य किए गए,एतदर्थ हम शर्मा परिवार के प्रति कृतज्ञ हैं।डा विजय पाल शास्त्री व पिंकी आर्या ने सुमधुर भजन गाकर,स्व.श्री आनंद शील शर्मा जी के प्रति अपने श्रद्धा भाव व्यक्त किए। इसके साथ ही आर्य समाज सैक्टर 22 में पाखंड खंडन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें महर्षि दयानन्द सरस्वती व अन्य हिन्दू देवी- देवताओं के विरुद्ध संत रामपाल दास द्वारा
अनर्गल प्रलाप करने के विरुद्ध निंदा की गई और सरकार से अपील की गई कि संतराम दास की जमानत रद्द करके अविलंब गिरफ्तार किया जाए जिससे समाज का वातावरण खराब न हो।
युवा सन्यासी स्वामी आदित्य वेश,शिक्षा विद रमेश चंद्र जीवन, अशोक आर्य पंचकुला विनोद शर्मा,राजेंद्र आर्य,आनंद सिंह आर्य करनाल,धर्मवीर बत्रा, अमितश कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।












