गाँव में ही स्वरोजकार से कर आर्थिक रूप से सशक्त हों महिलाएं- सुमन

नैनीताल। चेष्टा विकास कल्याण समिति ज्योलीकोट द्वारा भारतीय उद्यम विकास संस्थान के सहयोग से चोपड़ा गाँव में महिलाओं को हस्तकला का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण के लिए 50 महिलाओं का चयन किया गया है।
चेष्टा विकास कल्याण समिति बीते लंबे समय से महिलाओं के साथ प्रशिक्षण का कार्य कर है। इसी क्रम में संस्था व भारतीय उद्यम विकास संस्थान की ओर से चोपड़ा गाँव में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए हस्तकला प्रशिक्षण शुरु कर दिया है। संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने बताया कि महिलाएं नौकरी की तलाश में घर से दूर जा रही हैं। जिससे उनका घर परिवार भी छूट जाता है। ऐसे में या तो वह काम छोड़ देती हैं या फिर बच्चों को समय नहीं दे पाती हैं। ऐसे में भारतीय उद्यम विकास संस्थान की ओर से महिलाओं को घर पर ही रोजगार देने के लिए उनको हस्तकला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित महिलाएं अन्य महिलाओं को भी अपने साथ रोजगार के साथ जोड़ सकती हैं। बताया कि संस्था में प्रशिक्षण के लिए 92 महिलाओं ने आवेदन किया था जिसमें 50 महिलाओं का चयन किया गया है। महिलाओं के साक्षात्कार में भारतीय उद्यम विकास संस्थान के परियोजना अधिकारी चंचल ने बताया कि संस्थान महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं घर में ही स्वरोजगार कर सकती हैं। वहीं भारतीय स्टेट बैंक ज्योलीकोट के शाखा प्रबंधक जी द्वारा कहा गया कि महिला समूह जो स्वयं का रोजगार करना चाहता है उस समूह को बैंक ऋण की सुविधा देता है। जो समूह अच्छा कार्य करता है बैंक द्वारा समूह को सब्सिडी भी देने की भी योजना है। इस दौरान कार्यक्रम में मुकुल, जीवन चन्द्र, बीना जोशी, रमेश चन्द्र, सविता, गीता जीना, पूजा व अशोक कुमार मौजूद थे।











