पंतनगर निवासी महिला ने लगाया एक युवक पर धोखाधड़ी का आरोप

नैनीताल।जानकारी के मुताबिक छतरपुर पंतनगर निवासी लक्ष्मी देवरानी ने मल्लीताल कोतवाली में डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर बताया कि नवंबर 2021 में कुविवि की प्राइवेट कैंटीन संचालन को लेकर उसकी शहर के एक युवक से बातचीत तय हुई। जिसके बाद उन्होंने 60 हजार नगद देने के साथ ही करीब 43 हजार का सामान खरीद कर युवक को सौपा दिया। इतना खर्च करने के बाद साझेदार युवक ने इकरार नामे की खिलाफवर्जी कर दी। जिस कारण उसे कैंटीन छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।समझौते के तौर पर युवक की ओर से दस हजार नगर और दो चैक देकर उसकी धनराशि वापस लौटाई गई, मगर, युवक के चैक बाउंस हो गए। महिला की ओर से जब पैसों की मांग की जा रही है तो युवक उसे बार-बार धमकी दे रहा है महिला ने शिकायत पत्र में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंगोली-भेवा मोटर मार्ग निर्माण की मांग, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महरा ने उठाई आवाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad