समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर तल्ला बमौरी में स्वास्थ्य विभाग ने किया घर-घर सर्वे

हल्द्वानी, 08 । जनपद में जलजनित रोगों, डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर-बोर्न रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी निगरानी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता के अनुसार क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में तल्ला बमौरी के वार्ड नंबर 9 में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी ब्लॉक डॉ. ममता सिंह के नेतृत्व में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान 31 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। डायरिया, उल्टी एवं पीलिया संबंधी लक्षणों की जानकारी ली गई, जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीआर एस टी इंटर कॉलेज मे गाँधी व शास्त्री जयंती……………..

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में पेयजल के सैंपल लेकर क्लोरीनेशन की जांच की गई, जिसमें सभी सैंपल सही पाए गए। वहीं तीन सैंपल विस्तृत जांच के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजे गए हैं।

टीम द्वारा क्षेत्रवासियों को जलजनित रोगों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। लोगों से पानी को उबालकर पीने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल द्वारा जनपद में जलजनित रोग, डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर-बोर्न रोगों की निगरानी एवं सर्विलांस की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि जनपद में कहीं भी जलजनित रोग, डेंगू, मलेरिया अथवा वेक्टर-बोर्न रोग से संबंधित कोई मामला सामने आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। इसके लिए डॉ. मनोज कांडपाल के मोबाइल नंबर 9410119773 पर संपर्क कर शिकायत अथवा सूचना दर्ज कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आकाशयान स्पर्धा 2026 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में जलजनित एवं वेक्टर-बोर्न रोगों की रोकथाम के लिए सर्वेक्षण, स्वास्थ्य जांच, पेयजल की जांच, क्लोरीनेशन, रोग निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad