विंग कमांडर ने एनसीसी के ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया

नैनीताल l विंग कमांडर एके सारस्वत, कमान अधिकारी, 2 एयरमैन सिलेक्शन सेंटर, नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को अपनी टीम के साथ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मुख्यालय नैनीताल और 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी का दौरा किया ।
विंग कमांडर एके सारस्वत ने एनसीसी कैडेट्स के साथ बातचीत की और उन्हें सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी खन्ना हितेश काला कमांडिंग ऑफिसर, 5 यूके नवल यूनिट के कमान अधिकारी कमान अधिकारी कैप्टन चंद्र विजय नेगी तथा भारतीय नौसेना के जवान व कैडेट्स उपस्थित थे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











