पति से विवाद के बाद पत्नी झील में कूदी

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी झील में कूद गई। राहगीरों व पुलिस की सक्रियता के चलते महिला को झील से निकालकर बचा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे तल्लीताल निवासी एक महिला ठंडी सड़क बोट स्टैंड के समीप आकर झील में कूद गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे चीता कांस्टेबल शिवराज राणा व अन्य राहगीरों ने झील में कूद महिला को निकाल लिया। जिसके बाद महिला को थाने में ले आए। जहां महिला के पति को भी बुलाया गया। महिला ने पूछताछ में बताया कि पति उसको रोज बेवजह परेशान करता है। बुधवार की सुबह भी पति की ओर से बेवजह उससे झगड़ा किया। जिसके परेशान होकर उसको यह कदम उठाना पड़ा। वहीं पति की ओर से बताया गया कि उसने सुबह पत्नी से जल्दी उठने को कहा जिसके चलते उनका विवाद हो गया। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। थाने में महिला व उसके पति की काउंसलिंग की गई। जिसके बाद दोनों को उनके घर वापस भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement