युवती को घूर कर देखा तो युवती के भाई ने पीटा
नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक को युवती के पास जाकर घूरना महंगा पड़ गया। युवती के भाई ने युवक को जमकर पीट दिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार बागपथ यूपी निवासी शिवा गोस्वामी अपनी दो बहनों के साथ घूमने नैनीताल पहुंचा था। नैनीताल में वह गुरुद्वारे के से खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट की ओर जा रहा था। इस दौरान वहां खड़े दो युवक युवती के करीब आकर उसको घूरने लगे। एक युवक के इशारे गलत लगने पर युवती के भाई ने युवकों को पीट दिया। हाथापाई बढ़ी तो दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए।












