भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के पिता के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया गहरा शोक

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के पिता उम्मेद सिंह बिष्ट जी के निधन का समाचार प्राप्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में शोक की लहर है।

नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कर्की, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, दयाकिशन पोखरिया , भारत सिंह मेहरा सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  विनहिल ग्लोबल स्कूल एवं दून ब्लॉसम स्कूल ने जीते अपने अपने मैच15वां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कठिन समय में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिवार को धैर्य एवं संबल देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में चार मुकाबले खेले गए

अंतिम यात्रा:
दिनांक 20 अगस्त 2026, प्रातः 10:00 बजे, निवास स्थान गणपति विहार फेज-4, फार्म नंबर 3 से चित्रशाला घाट, रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी।

ॐ शांति। शांति। शांति।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad