गैलैक्सी एफ सी ने फास्ट आयारपाटा को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

नैनीताल । डी एस ए नैनीताल के द्वारा आयोजित लैन्डो लीग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल आज गैलेक्सी एफ सी और फास्ट आयारपाटा के बीच खेला गया। इस मैच में गैलैक्सी एफ सी ने 2/1 से विजय प्राप्त कर ली। रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हजारों दर्शको की मौजूदगी मे दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आज के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में मन्डी समिति के दर्जा राज्य मन्त्री श्री अनिल कपूर डब्बू रहे। दोनों टीमों को पुरस्कार वितरण करते हुए डब्बू ने डी एस ए नैनीताल की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। गैलेक्सी एफ सी के मैनेजर ने भी डी एस ए नैनीताल के मैदान डी एस ए नैनीताल की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। आयारपाटा के कप्तान द्वारा भी पूरी कमेटी को धन्यवाद दिया।
शानदार आयोजन के लिए सभी दर्शकों नै डी एस ए नैनीताल की सराहना की। खेलों में योगदान के लिए भी डी एस ए नैनीताल को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष डी एस बिष्ट, खीमराज देउपा, डा मनोज बिष्ट,चन्द्र लाल साह,पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली, हरीश जोशी, भूपेन्द्र बिष्ट, साह, जलज बर्मा,रवी जोशी सभासद भगवत रावत, सभासद जितेन्द्र पान्डे, सभासद मनोज जगाती, सभासद मनटू जोशी, सुकखा भाई, युवराज करा यत, प्रियांशु आर्य, शैलेन्द्र बिष्ट, सहित अनेक दर्शकों की उपस्थिति रही।