जब रचनात्मकता, खेल और प्रतिभा एक साथ आते हैं, तब सीखना आनंदमय बन जाता है।”

हल्द्वानी । बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22 मई को बड़े उत्साह और उमंग के साथ समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उप-प्रधानाचार्य सर श्री एच एस बब्बर, एडवाइजर मैम के दत्त, एडमिनिस्ट्रेटर मैम श्रीमती निशा सिंह तथा एच.ओ.डी. श्रीमती अनीता बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस समर कैंप में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षक मास्टर ललित सिंह लामाकोटी द्वारा दिया जा रहा है। क्रिकेट प्रशिक्षण रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी कार्तिक जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है, जबकि फुटबॉल प्रशिक्षण उत्तराखंड से भारत अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी ऋषभ मेहरा द्वारा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को जिला विकास प्राधिकरण की बैठक सपन्न हुई, बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए

विद्यार्थी बॉटल पेंटिंग, म्यूरल आर्ट, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, पंजाबी नृत्य, स्केटिंग, स्टोरी टेलिंग, नाट्य कला तथा अन्य कई रोचक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कैंप की शुरुआत ऊर्जावान ज़ुम्बा सत्र के साथ हुई, जिसमें फिटनेस और वार्म-अप अभ्यास कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बृजमोहन जोशी नैनीताल। आदरणीय महानुभाव !

सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया, उनका आनंद उठाया तथा दिनभर नई-नई कौशलों को सीखने का अवसर प्राप्त किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad