बृजमोहन जोशी नैनीताल। आदरणीय महानुभाव !


अपनी अपनी लोक परम्परा के अनुसार इस वर्ष दिनांक ०६ जुलाई को ११ दिन का तथा दिनांक ०७ जुलाई २०२६ को १० दिन का हरेला बोया जायेगा।
हर्याव / हरेला / हरियाला/ अर्थात श्रावण मास में मनाए जाने वाले इस लोक पर्व को कर्क संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। यह लोक पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव पार्वती को समर्पित है।
इसीलिए हरकाली से कुछ दिन पूर्व ही लोक शिल्प विधा के अन्तर्गत ‘डिकर’ मिट्टी की शिव परिवार की मूर्तियों का निर्माण कर लिया जाता है और हरकाली के दिन इनका विधिवत पूजन अर्चन किया जाता है।
कृषक लोग हरकाली से इस वर्ष अच्छी फसल और समृद्धि का आशिर्वाद मांगते है।
गुरुवार दिनांक १६ जुलाई २०२६ को हरेला पर्व मनाया जायेगा।