जनहित संस्था द्वारा 12 जुलाई 2026 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जायेगा
नैनीताल । सोमवार को सेवा समिति गोवर्धन हाल में जनहित संस्था के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष अशोक शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय संस्था द्वारा स्थानीय विद्यालय के छात्रों के मध्य रविवार, 12 जुलाई 2026 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम के सफल संचालन व आगामी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया और सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चंद्र आर्या, कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह, सिद्धार्थ बिष्ट, ममता शाह, जीवंती भट्ट, टी एस खम्पा, जी ० के ० ए गौरव बब्बी, पंकज साह, चंद्रा पंत, महेश चंद्र पाठक, देवकी कुंवर, आदि मौजूद रहे।










