वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व वन विभाग के सहयोग से जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र बजून,पाटीयाखान, फगुनियाखेत मे वृहद स्थर मे वृक्षारोपण का आयोजन

नैनीताल । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग के साथ जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र बजून,पाटीयाखान, फगुनियाखेत मे वृहद स्थर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमे सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती पारुल थपलियाल व वन दरोगा अशोक कुमार आर्या, ग्राम प्रधान जानकी व ग्राम वासियों द्वारा पदम, त्रिलोच, पांगर, पुतली, बाँज, आदि 200 से अधिक पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया, उपरोक्त में , यशवंत कुमार, वन आरक्षी हरीश सिंह, मनोज बलसुनी, व ग्राम वासी आदि मौजदू रहे ।










