वेलमेड हॉस्पिटल ने दून पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की


नैनीताल l वेलमेड हॉस्पिटल के संचालक मंडल और चिकित्सा अधिकारियों के साथ आज दून पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रबंध कार्य कारिणी सदस्यों की प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ हुई | सर्व प्रथम चिकित्सा स्टाफ की और से सभी सदस्यों का स्वागत किया l
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा ने हृदय रोग से सम्बंधित बिमारियों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, आर्थोपेडिक डॉ. लोकेश डबराल ने घुटनों एवं एड़ी से सम्बंधित और बढ़ती आयु में होने वाली अनैक परेशानियों पर प्रकाश डालते हुये उनसे कैसे बचाव किया जाए पर बताया साथ ही विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों से अवगत कराया एवं जनरल मेडिसिन डॉ. अनुज बग्गा ने आजकल ड़ेंगू से बचाव, विस्तार पूर्वक कार्डियोलॉजी, आर्थोपेडिक्स और जनरल मेडिसिन के बारे में उपस्थित सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी,
इस अवसर पर समिति के संयोजक बी. एस. नेगी, अध्यक्ष रविन्द्र दत्त सेमवाल, ए. के. उनियाल, डी.पी. बहुगुना, सत्य नारायण डंगवाल, राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, नील कंठ जोशी, के.पी. मैठानी, जे. एन. शर्मा, एस. के. विमल, रंजीत सिंह, पी. के. सिंह, बलबीर सिंह राणा एवं स्वामी एस. चन्द्रा ने भाग लिया, सभी सदस्यों का एक ही उददेश्य रहा कि वरिष्ठ सदस्यों को अधिक से अधिक सुविधायें मिल सकें l कार्यक्रम का संचालन होस्पिटल के उपाध्यक्ष प्रकाश रावत ने किया तथा कार्यक्रम का समन्मय नोड़ल अधिकारी सचिन जी द्वारा किया गया. इस अवसर पर स्टाफ के काफी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे l

यह भी पढ़ें 👉  तबला वादन की विविध घराना परंपराओं और लयकारी की बारीकियों से रूबरू हुए विद्यार्थीकुमाऊँ विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में तबला एकल वादन एवं लयकारी पर विशेष व्याख्यान-प्रदर्शन आयोजित
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad