विधायक सरिता आर्या ने सात नंबर-बोरा पॉइंट मार्ग के शीघ्र निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के सात नंबर एवं बोरा पॉइंट में आपदा से क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्ग के उपचार एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने आज जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल से स्टाफ हाउस होते हुए सात नंबर एवं बोरा पॉइंट को जोड़ने वाले मार्ग पर भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन एवं भू-धंसाव की समस्या उठाई गई। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय निवासियों का आवागमन प्रभावित है तथा मार्ग के नीचे स्थित आवासीय भवनों को भी नुकसान का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स कॉलेज का 157वां वार्षिकोत्सव एवं एथलेटिक मीट संपन्न छात्राओं ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन, मिलमन सदन ने जीती एथलेटिक शील्ड

विधायक ने जिलाधिकारी से प्रभावित मार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने, आपदा मद से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं राहत सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।

विधायक सरिता आर्या ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की समस्या उठाई गई थी। संबंधित सचिव स्तर पर भी इस विषय में वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को राहत दिलाना और मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये -निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री दयाकिशन पोखरिया, मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री भारत सिंह मेहरा, श्री बुदलाकोटी एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री करन साह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad