उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने अपने 15वें स्थापना दिवस पर चलाया वृक्षारोपण कार्यक्रम

नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा अपनी स्थापना के 15वें वर्ष पर मनाये जा रहे सप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आज न्यू पर्ल्स स्कूल में वृक्षारोपण किया गया. क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए बताया कि प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु बैंक सदैव से सजग और जागरूक रहा है. बैंक द्वारा वृक्षारोपण सहित विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम नियमित अंतराल पर चलाये जाते रहे हैं. क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बताया गया की बैंकिंग क्रियाकलापों के अतिरिक्त हम सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधन दीपक पांडे द्वारा बताया गया कि बैंक युवाओं को रोजगार, विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण, व्यापारियों को व्यवसाय ऋण एवं कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में भी ऋण वितरण कर रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग इनसे प्राप्त लाभ एवं वरती जाने वाली सावधानियां के बारे में भी जानकारी दी गई। न्यू पर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू पांडे द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक द्वारा इस तरह के आयोजन बच्चों के मन मस्तिष्क में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. इस अवसर पर प्रबंधक ऋतु उप्रेती सहित अनेक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं.