उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष का किया गया स्वागत

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल के नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि संगठन को नयी दिशा प्रदान कर पृथक राज्य की अवधारणा को शहीदों के स्वप्न के अनुरूप साकार रुप प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ,प्रकाश पांडे, मनोज साह, विजय पंत, मदन सिंह, अम्बा दत्त बवाडी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विष्णु सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र, जी के जोशी, दिनेश चंद्र नौटियाल, सुनील ध्यानी, विजयंत सिंह, आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement