नैनीताल में मंगलवार को भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री आदित्य कोठारी व जिलाधक्ष प्रताप बिष्ट का भाजपाइयों ने किया स्वागत

नैनीताल। नगर के मल्लीताल स्थित राज्य अतिथि गृह सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट का भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट और विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की गई।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा की इस समय संगठन पर्व चल रहा है। जिसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों का गठन हो चुका है और सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी हो गई है, प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति होनी है, उन्होंने बताया की जल्द ही जिला कार्य समिति का विस्तार भी किया जाएगा।
सभी मंडलों में नई कार्य समिति बनेंगी उन्होंने बताया भाजपा के 27 विभाग हैं अट्ठारह प्रकोष्ठ और 7 मोर्चे हैं।जिला मंडल स्तर पर सभी में बदलाव किया जाएगा। केंद्र स्तर पर युवा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी बूथ स्तर पर कार्य करेंगे और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने का कार्य दिसंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया 15 दिनों के अंदर प्रदेश के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों का निर्णय हो जाएगा, जिसको लेकर जिला प्रभारी सभी जिलों में प्रवास करके अपनी रिपोर्ट देंगे और उसके पश्चात मंडल अध्यक्षों का चयन हो जाएगा।
वहीं उच्च न्यायालय के शिफ्टिंग मामले पर प्रदेश महामंत्री कोठारी ने कहा सरकार ने उच्च न्यायालय को शिफ्ट करने का निर्णय ले लिया है क्योंकि दो बार उच्च न्यायालय द्वारा ही सरकार को बताया गया था की नैनीताल में दबाव बड़ रहा है और सरोवर नगरी पर्यटन नगरी है यहां पर देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं उन्हें कोई असुविधा ना हो और नैनीताल का स्वरूप बना रहे उन सभी चीजों को देखकर यह निर्णय लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने जिला अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है और उनका दायित्व है कि वह इस जिम्मेदारी पर खरा उतरे और कार्यकर्ताओं के साथ उनके दुख सुख में साथ खड़े होकर संगठन को और ऊंचाइयों पर लेकर जाए। उन्होंने कहा की उनका प्रयास रहेगा पंचायत से लेकर नगर निकाय और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सभी चुनाव पर भाजपा का परचम लहराता रहे।
इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र द्विवेदी, हरीश भट्ट, विमला अधिकारी, अरविंद पडियार, रईस खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय, अनुसूचित जाति अध्यक्ष रोहित भाटिया, भुवन आर्य, हरीश मेलकानी, देवेंद्र ढैला, मनोज जोशी, हरीश राणा, विकी राठोर, आयुष भंडारी, कलावती अस्वाल, भगवत सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका भीनमाल महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रगति जैन तारा राणा राधा खोलिया रीना मेहरा वर्षा आर्य, बिना बिष्ट, तारा बोरा, ङतनु बगड़वाल, संतोष कुमार हेमलता पांडे, मधु बिष्ट, ज्योति गोस्वामी, मीरा बिष्ट भावना मेहरा फैसल कुरेशी रचित तिवारी, सलमान खान, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।











