वैदिक विद्वान आचार्य महेन्द्र भाई का अभिनंदन संपन्न विद्वत्ता के साथ सरलता सेवा की प्रतिमूर्ति है भाई जी -आनंद चौहान

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री व वैदिक विद्वान आचार्य महेन्द्र भाई की एक वर्ष आस्ट्रेलिया प्रवास के उपलक्ष्य में आर्य समाज विवेक विहार पूर्वी दिल्ली में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नेता यशोवीर आर्य ने की I कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल नोएडा के आचार्य
डॉ. जयेन्द्र ने यज्ञ के साथ किया I

मुख्य अतिथि एमिटी शिक्षण संस्थान के निदेशक आनंद चौहान ने कहा कि महेन्द्र भाई विद्वता के साथ
साथ सेवा सरलता की प्रतिमूर्ति है यज्ञ के प्रति आपकी अपार श्रद्धा है आपका जीवन प्रेरणा स्रोत है I

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में फास्ट टैग से प्रवेश शुल्क वसूली का ट्रायल शुरू

आर्य सन्यासी स्वामी आर्य वेश ने कहा कि अब भाई जी आस्ट्रेलिया पहुंच कर आर्य समाज का प्रचार प्रसार करेगे और युवा शक्ति को भारतीय संस्कृति के रंग से रंगगे I
केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी का निर्माण सबसे बड़ी चुनौती है जिसे भाई जी अपने पुरुषार्थ से पूरा करेगे I
प्रवीण आर्य पिंकी, शिशुपाल आर्य, प्रवीण आर्य गाजियाबाद, कुसुम भंडारी, नरेश प्रसाद आर्य के मधुर भजन हुए I
आर्य नेता पीयूष शर्मा, उषा किरण कथूरिया,राजकुमारी शर्मा, जस्टिस वी के मिश्रा, डॉ. सुनील रहेजा, डॉ. डी के गर्ग, स्वामी आदित्य वेश, सोनिया संजू, राधा भारद्वाज, सूर्यदेव शास्त्री, ब्रह्मदेव वेदालंकार,
प्रमोद चौधरी, बिजेंद्र सिंह आर्य, वीरेश् भाटी, धर्म वीर प्रधान, डॉ. नरेंद्र
वेदालंकार, धर्मपाल आर्य, देवेन्द्र भगत, अरुण आर्य, माधव सिंह, डॉ.आर के आर्य (स्वदेशी फार्मेसी), कृष्ण कुमार यादव, सुरेश आर्य, दुर्गेश आर्य,रामकुमार आर्य, वेद प्रकाश आर्य आदि ने अपनी शुभकामनाये प्रदान की I

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय निगरानी जारी, नंदा देवी मेले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad