बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुए विभिन्न कर्यक्रम

नैनीताल l बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी और शहर के वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी यूनियन और अनुसूचित जाति मोर्चा युवा मोर्चा महिला मोर्चा सभी के साथ मिलकर और अन्य संगठन अन्य कई संगठनों के साथ भी मिलकर दर्शन घर पार्क में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करी गई और बाबा जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनके दिए हुए मार्ग के दर्शन पर चलने का सबने संकल्प लिया और उन्होंने जो समाज के लिए किया उस पर भी विचार रखे गए कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्री के एल आर्य जी द्वारा किया गया मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्य जी और कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती ज्योति ढौंडियाल जी सहसंयोजक प्रदीप आर्य जी, सहसंयोजक संतोष कुमार जिला मंत्री एस सी मोर्चा , जिला उपाध्यक्ष भाजपा दयाकिशन पोखरिया सबने मिलकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग़ किया । कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में नवनियुक्त जिला बार के अध्यक्ष श्री अरुण बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, पूर्व बार अध्यक्ष मनीष जोशी, वाल्मीकि समाज के सरपंच गिरीश भैया , सचिव दिनेश कटियार ,उपाध्यक्ष संजय सौदा ,उपसचिव अभिषेक मुल्तानिया और बाल्मीकि समाज के ही कमल सिलेलान , राजन कुमार , अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष हेमंत बेदी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अमिता साह जी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, विकास जोशी, अरुण कुमार, निखिल बिष्ट, कमल जोशी, मयंक पंत, शैलेंद्र बरगली, सभासद भगवत सिंह रावत, रेखा जोशी, विनय कुमार, अतुल कुमार, करन साह, युवराज, आदि कई कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।












