उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी क्रान्तिकारी मोर्चा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि


नैनीताल l उत्तराखंड राज्य के लिए एक सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद करते हुए राज्य आंदोलनकारियों ने नगर के गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया l उत्तराखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर खटीमा में आंदोलनकारियों पर गोलीकांड हुआ था, जिसकी 28वीं बरसी पर के अवसर पर तल्लीताल गांधी प्रतिमा पार्क में शहीदों की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया l इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी ने एक सभा की और उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य को बने 23 साल पूरे होने को हैं लेकिन अभी भी यहां की समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं हुआ है l आज भी बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं l लगातार यहां से युवाओं का पलायन हो रहा है l उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य मैं भी कोई सुधार नहीं हुआ है l प्रदेश में रही भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ इस राज्य को लूटने का काम किया है l बेरोजगारों को नौकरी देने के बजाय यहां की सरकारों ने उनकी रोजी-रोटी को छीन रही है l इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जनतवाल,पान सिंह नेगी,कंचन चंदौला,हरेन्द्र सिंह बिष्ट,रईस भाई, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, हरगोविंद रावत,तारा सिंह बिष्ट, हेमलता तिवारी, लीला बोरा,गणेश बिष्ट, महेश क़व्वाल,भुवन सिंह, महेश जोशी, इन्दर नेगी मौजूद थे.l कार्यक्रम का संचालन पान सिंह सीजवाली ने किया l इस मौके पर आंदोलनकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया.l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad