उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा हरेला पर्व पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया


नैनीताल l हरेला का अर्थ है “हरित दिवस”, और क्षेत्र में कृषि- और कृषि आधारित कार्यों में संलग्न लोग इसे अत्यधिक शुभ मानते हैं, क्योंकि यह उनके खेतों में बुवाई चक्र की शुरुआत का प्रतीक है। इसी अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा आज सहायक महाप्रबंधक कृष्ण मोहन शर्मा के नेतृत्व में लामाचौड़ वन क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी नवीन रौतेला की उपस्थिति में एक वृहद पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ माँ के नाम से चलाए गए अभियान में बैंक द्वारा सम्पूर्ण उत्तराखंड में अपने कर्मिकों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर संजय मोहन श्रीवास्तव, दीपक पांडे, मनोज प्रसाद, अजय रावत, बी डी नैनवाल, देवेश जोशी सहित अनेक बैंक स्टाफ तथा वन कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad