उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, शाखा फतेहपुर में ऋण शिविर का आयोजन

नैनीताल l बुधवार को शाखा में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की एक बैठक मुख्य अतिथि बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख कृष्ण मोहन शर्मा की गरिमामयी उपस्थित में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन से स्वरोजगार हेतु सरकार एवं बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए लाभान्वित होने की अपील की गई। शाखा प्रबंधक संधुजा सिंह द्वारा उपस्थिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए रु 22 लाख के ऋण वितरित किए गए। इस प्रकार ऋण वितरण उत्सव में क्षेत्र हल्द्वानी द्वारा रु 13 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर रु 9 करोड़ के ऋणों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि में पात्रतानुसार शतप्रतिशत आच्छादन के लिए प्रेरित किया गया। बैठक को क्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधक मार्केटिंग पंकज कुमार द्वारा संबोधित कर विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर भारत सरकार के वित्तीय समावेशन तथा डिजिटल बैंकिंग से संबंधित जानकारियां तथा इनके उपयोग में बरती जाने वाली सतर्कता के संबंध बी डी नैनवाल द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया। बैठक में बैंक सखी विनीता आर्य, मनीषा नगरकोटी, चंद्रा पांडे, ममता परगाई, ललिता जोशी आदि उपस्थित रहे।









