उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 834वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 834वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 834वे दिन डीडीहाट के मिर्थी में पौधारोपण अभियान को नामकरण संस्कार से जोड़ते हुए राजकीय इंटर कॉलेज गरखा में कार्यरत अध्यापक गोपाल सिंह खोलिया व सुनीता खोलिया ने अपने पुत्र ध्रुव के नामकरण संस्कार के अवसर पर पौधारोपण किया।
गोपाल सिंह खोलिया ने कहा कि वह पहले से ही पौधारोपण अभियान से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर पौधा रोपण करते रहते हैं। सुनीता खोलिया ने कहा कि वह अपने पुत्र के हर जन्मदिन पर आप पौधारोपण करेंगी।कार्यक्रम में विपिन जोशी अर्जुन सिंह कन्याल, हरिमोहन कन्याल, नवीन सिंह कफलिया, मनोज भंडारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।










