लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन, व करवाचौथ क्वीन का चयन।शालिनी गुप्ता बनी नई अध्यक्ष

नैनीताल । लायनेस क्लब हल्द्वानी की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती तनुजा जोशी ने नई कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार सौंपा।
इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने तनुजा जोशी जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक सेवा कार्यों एवं क्लब को नई दिशा देने के लिए आभार व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है –

अध्यक्ष – श्रीमती शालिनी गुप्ता
सचिव – श्रीमती पूनम सैनी
कोषाध्यक्ष – श्रीमती सरिता अग्रवाल

नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष द्वारा स्थापित उच्च मानकों को बनाए रखते हुए क्लब समाज सेवा करता रहेगा।
उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक में क्लब की वरिष्ठ सदस्यों सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
और इसी अवसर पर करवाचौथ क्वीन का चयन भी किया।
करवाचौथ क्वीन मीनाक्षी गुप्ता रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यगण इंदु अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सुचित्रा जी, ऊषा मुकेश जी, कामिनी पाल जी, संगीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, श्यामली जी, रूपम अग्रवाल, नीलम जोशी, अंकिता गुप्ता, प्रीति जायसवाल, पल्लवी जोशी, भारती सिंघल, प्रीता जैन, छवि गोयल, मीना अग्रवाल, नीतू गुप्ता, गीतू केसरवानी, अलका वार्ष्णेय, पूनम सैनी, मीनाक्षी गुप्ता उपस्थिति रहे।
सभी ने हर्षोल्लास के साथ करवाचौथ मनाया व कार्यकारिणी का गठन किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज पूर्व विभागाध्यक्ष एवं एलुमनी प्रॉफ वाई एस रावत तथा एलुमनी प्रॉफ हिरदेश मिश्रा
Ad Ad Ad