केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के हरिनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के साथ क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

नैनीताल l केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमत्री अजय भट्ट के तल्लीताल हरीनगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता के एल आर्य द्वारा मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें तल्लीताल क्षेत्र के नागरिकों की ज्वलंत जन समस्याओं का राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के माध्यम से शीघ्र निराकरण करायें जाने के सम्बन्ध में अनुरोध किया गया इस सम्बन्ध में माननीय मंत्री जी द्वारा तल्लीताल नागरिकों के सभी ज्वलंत समस्याओं का उत्तराखंड सरकार शासन प्रशासन के माध्यम से निराकरण किये जाने का तल्लीताल के समस्त नागरिकों को आश्वासन दिया गया









