प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक तल्ली बमोरी शाखा द्वारा मृत्यु दावा भुगतान किया गया


नैनीताल l बैंक की तल्ली बमोरी शाखा में लक्ष्मी मौर्य द्वारा एक बचत खाता खोला गया था। उक्त खाते को भारत सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मैं कवर किया गया था। लक्ष्मी मौर्या का गत मई 2023 में बीमारी के कारण दुःखद निधन हो गया था। शाखा द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बीमा दावा की धनराशि रु. दो लाख का भुगतान चेक के माध्यम से मृतक लक्ष्मी के पति नीरज मौर्य जो कि खाते में नामित थे को कर दिया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक दीपक पांडे, ऋतु रौतेला, शालिनी धीमान आदि उपस्थित रहे। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक हल्द्वानी परिक्षेत्र के सहायक महाप्रबंधक कृष्ण मोहन शर्मा द्वारा दावा निष्तारण हेतु शाखा द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आव्हान किया गया कि सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सत प्रतिशत आच्छादन हेतु पात्र लोगों से संपर्क करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पं. गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं समाज सुधारक पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिल्पकार सभा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा को विशेष रूप से तथा शिल्पकार सभा नैनीताल को उसके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं समाजहित में योगदान के लिए सम्मानित किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad