युगमंच व शारदा संघ के तत्वावधान में डॉ सुशीला शाह की स्मृति में दो दिवसीय लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता शुरू

नैनीताल l डॉo सुशीला साह मेमोरियल सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता प्रारंभ शारदा संघ एवं युगमंच की पहल पर प्रतिवर्ष की भांति शारदा संघ के सभागार में डॉo सुशीला साह मेमोरियल सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शारदा संघ के महासचिव घनश्याम लाल साह एवं युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर शारदा संघ के उपाध्यक्ष चन्द्र लाल साह, युगमंच के संरक्षक डी के शर्मा, उपाध्यक्ष नवीन बेगाना, कोषाध्यक्ष भास्कर बिष्ट, उप सचिव डॉo हिमांशु पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट सहित मुन्नी बानो, बृजेश जोशी, मनोज कुमार आदि संगीत प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में सहित शारदा संघ कार्यकारिणी के राजेश साह, हर्षवंदन भट्ट, दीपक साह, रोहित साह, राजीव मल्होत्रा, सहित हेमंत साह, रफत आलम, आदि सहयोग कर रहे हैं।संगीत प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप मे डी एस बी के संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोo गगन दीप ओठी एवं गायन विभाग के डॉo अलंकार महतोलिया द्वारा योगदान दिया गया। प्रस्तुति के दौरान संगीत पक्ष में नवीन बेगाना, रवि नेगी, गौरव आर्या, हेम शंकर, अमन महाजन द्वारा योगदान दिया गया।
संचालन जहूर आलम और हिमांशु पांडे द्वारा किया गया, जबकि टाइम कीपर के रूप मे जय जोशी द्वारा योगदान दिया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर एवं सीनियर वर्ग की लोकगीत प्रतियोगिता संपन्न हुई जबकि दूसरे दिन सुगम संगीत की प्रतियोगिता आयोजित होगी।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग अवर्णिका जोशी, सिद्धि वर्मा, नैनी बेलवाल, भव्या, रूही, काव्या, अमालिका, ऋषभ, प्रणव, भूमिका, एंजेला, दीपिका, प्रियंका, लावण्या साह, कविता, हर्षिता, दिव्यांशी, सार्थक पांडे सहित सीनियर वर्ग में रिचा सनवाल, लता आर्या, कामाक्षी, गोकुल, जतिन, मोनिका, पूजा, अभिषेक, रोहित आदि ने सुंदर प्रस्तुतियां दी।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement