डीएसबी में दो दिवसीय वार्षिक कला प्रदर्शनी दूसरे दिन भी जारी

नैनीताल। डीएसबी परिसर के डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स में दो दिवसीय वार्षिक कला प्रदर्शनी दूसरे दिन भी जारी रही l जिसमें छात्रों की कलाकृतियों को सराहना मिली l
शुक्रवार को के दूसरे दिन प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से तैयार पेंटिंग, स्कल्पचर और अन्य कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और बड़ी संख्या में आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दर्शकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कला-दृष्टि और प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. रीना सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देती है। साथ ही लोगों को ललित कला को समझने और उसके विभिन्न आयामों से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स की यह पहल विश्वविद्यालय में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदर्शनी को सफल बनाने में फैकल्टी सदस्य निकिता बिष्ट, कुलदीप कुमार पंकज कुमार, जय प्रकाश मिश्रा और आनंद बिष्ट का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन चौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad