पहली नवरात्रि के बीडी पांडे अस्पताल में दो कन्याओं ने लिया जन्म

नैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में पहली नवरात्रि को ही दो कन्याओं ने जन्म लिया है।डॉक्टरों ने बताया कि मां और बेटियां दोनो सुरक्षित हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार से नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के पहले दिन ही बीडी पांडे अस्पताल में दो कन्याओं ने जन्म लिया है। एक कन्या ने मल्लीताल निवासी मोनिका व प्रदीप के घर तो दूसरी कन्या ने विशाखा व अमित के घर जन्म लिया है। पहले नवरात्र में घर में कन्या पैदा होने पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। गाइनोक्लोजिस्ट डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि दोनों मां व बच्चे स्वस्थ हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad