भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ में कमल के पाण्डेय को पांच संगठनात्मक जिलों की बड़ी जिम्मेदारीपिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा और काशीपुर के जिला प्रभारी बनाए गए



देहरादून, । भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार तथा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी की सहमति से शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक श्री कमल के पाण्डेय को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पांच संगठनात्मक जिलों का प्रभारी नियुक्त कि

श्री कमल के पाण्डेय को पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा एवं काशीपुर संगठनात्मक जिलों का प्रभारी बनाया गया है। वे इन जिलों में शिक्षा प्रकोष्ठ की गतिविधियों का समन्वय करेंगे तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले संगठनात्मक निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे।

यह दायित्व संगठन के विस्तार, शिक्षा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने तथा शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री कमल के पाण्डेय अपने अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर शिक्षा प्रकोष्ठ को इन जिलों में नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किसी प्रकार की पशु हानि/जन हानि नहीं हुई है

प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी ने कहा, “शिक्षा प्रकोष्ठ संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमें विश्वास है कि श्री कमल के पाण्डेय के नेतृत्व में इन जिलों में शिक्षा प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा तथा शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ संगठन का संवाद और सशक्त बनेगा।”

नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री कमल के पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी जी एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मुझे सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संगठन की कार्यपद्धति के अनुरूप निर्वहन करते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ को प्रत्येक संगठनात्मक जिले में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का प्रयास करूंगा।”

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव की निविदा खुली, ठाकुर जी इंटरप्राइजेज को मिला ठेका

श्री कमल के पाण्डेय की इस नियुक्ति पर शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad