राज्य आंदोलनकारी शहीद प्रताप को दी श्रद्धांजलि
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231109_094533.jpg)
नैनीताल l उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विधायक सरिता आर्या जिलाधिकारी वंदना सिंह ने चिड़ियाघर मार्ग स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीद प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी l विधायक सरिता आर्या ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान कई लोग शहीद हो गए थे l उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान प्रताप सिंह गोली लगने से शहीद हो गए थे l इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन शाह व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह राज्य आंदोलनकारी पूरन सिंह मेहरा अपर जिलाधिकारी शिवचरण सिंह द्विवेदी उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार राजीव आंदोलनकारी के एल आर्या नगर पालिका की प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे l
Advertisement
Advertisement
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-Harish-GeetaBist.jpeg)
Advertisement
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)
Advertisement