यात्रियों ने पौधारोपण किया

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 674वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 674वे दिन पर्यटक आवास गृह चौकड़ी परिसर में आदि कैलाश यात्रा द्वितीय दल के यात्रियों ने पौधारोपण किया। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण की मुहिम की सराहना की।पौधारोपण कार्यक्रम में यात्रियों के साथ दल के कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह प्रबंधक दीपक पन्त, दीपक पपनई, भीम अधिकारी, दीप पन्त, सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।












