बीडी पांडे अस्पताल से 6-7 डॉक्टरों के तबादले पर व्यापार मंडल नाराज, आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल l प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, मल्लीताल नैनीताल ने बीडी पांडे जिला अस्पताल से 6 से 7 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित अन्य डॉक्टरों के स्थानांतरण पर कड़ा ऐतराज जताया है।
शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी व त्रिभुवन फर्त्याल ने स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडल वीके पुनेरा को जिला अस्पताल के 6 से 7 डॉक्टरों के तबादले को लेकर ज्ञापन सौंपा l जिसमें उन्होंने डॉक्टरों के लिए तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिला मुख्यालय, मंडल मुख्यालय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी है। यहां उच्च न्यायालय व एटीआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थान भी हैं। बीडी पांडे अस्पताल न केवल स्थानीय बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले एक्सीडेंटल व गंभीर मरीजों का एकमात्र सहारा है। पत्र में लिखा गया है कि इतने डॉक्टरों का एक साथ तबादला “स्थानीय व्यवसायियों व नगरवासियों के साथ क्रूर मजाक” है।
व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि तबादले तत्काल प्रभाव से निरस्त नहीं किए गए तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। पत्र में जनहित में डॉक्टरों का तबादला रोकने का करबद्ध आग्रह किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 716वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad