टोपोग्राफिकल एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न हुआ

नैनीताल l गत दिवस टोपोग्राफिकल स्टाफ एसोसिएशन, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, उत्तराखण्ड देहरादून की 2 वर्षीय 2023-25 हेतु कार्यकारिणी का चुनाव बीएस पुंडीर चुनाव अधिकारी के देख- रेख में देहरादून में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वश्री हरि सिंह (अध्यक), बलवंत सिंह एवं संजय कुमार (उपाध्यक्ष) जयंत कुमार (सचिव), धन सिंह एवं रवि कुमार (संयुक्त सचिव), आर.के.एस. बिष्ट (संगठन सचिव), नरेंद्र सिंह (वित्त सचिव), दिनेश सिंह एवं श्रीमती दीपी बहुगुणा, अखिल भारतीय वर्किंग कमेटी सदस्य सर्वश्री सेराज हुसैन, मलिक राम वर्मा, अरविंद चंदोला एवं दिव्य डबराल सर्वसम्मति से चुने गए.
तत्पश्चात बी. एस. पुंडीर चुनाव अधिकारी ने घोषणा करने के पश्चात सभी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया, हरि सिंह अध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर चलने हेतु एवं सहयोग की अभिलाषा रखते हुए दृढ़ संकल्प लेकर कार्य करने का आह्वान किया.









