हल्द्वानी ब्लॉक का टोनी नायक एवं द्वितीय सोपान शिविर प्रारंभ

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था नैनीताल के मार्गदर्शन में नगर संस्था एवं हल्द्वानी की ब्लॉक संस्था का संयुक्त रूप से शिविर राजकीय इंटर कॉलेज कठघरिया में हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। ब्लॉक स्काउट सचिव हरीश पाठक ने बताया कि शिविर में 18 विद्यालयों के लगभग 100 प्रतिभागी योगदान दे रहे हैं। शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के मंडलीय सचिव एवं खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार पाठक ने प्रतिभागियों में अपने जोशीले उद्बोधन के द्वारा सभी को प्रेरित करते हुए शिविरों की प्रासंगिकता पर बल दिया।
स्थानीय संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र तिवारी एवं सहसंयोजक श्री जमुना प्रसाद गंगवार जी ने शिविर को सफल बनाने में सभी से सहयोग का आह्वान किया। शिविर के स्काउट विभाग के लीडर के रूप में उमेश तिवारी तथा गाइड विभाग के लीडर ऑफ द कैंप के रूप में सरिता सामंत द्वारा योगदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन हल्द्वानी नगर सचिव राजीव कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र के रूप में ध्वजारोहण से किया गया। ध्वज शिष्टाचार कार्यक्रम में, एस एम की भूमिका में वरिष्ठ स्काउटर डॉ हिमांशु पांडे द्वारा, ए एस एम की भूमिका में उमेश तिवारी, तथा फ्लैग लीडर के रूप में सीनियर स्काउट हर्षित रावत द्वारा योगदान दिया गया।
शिविर में टीम लीडर के रूप में रा ई का कठघरिया के शिक्षक संदीप कुमार, हरगोविंद सुयाल से शिo मo के मोहन चंद्र शर्मा एवं दीपा तिवारी, रा ई का मोतीनगर के हरीश चंद्र पांडे, रा क उ मा वी फूलचौड से अर्चना सिपाल एवं ज्योतिका, रा बा ई का बनभूलपूरा से रचना बरगली एवं कमला जोशी, रा उ मा वी गांधी नगर से विनीता वर्मा, गौजाजाली से नीलांबर सोराड़ी, रा ई का लामाचौड़ से ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं आशा दुर्गापाल, प्रेमपूर लोशज्ञानी से हरीश चंद्र पलड़िया, कुँवरपूर से रजनी जोशी एवं चंद्र शेखर आर्य, ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज से कल्पना टम्टा, राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल फूलचौड से अनीता भाकुनी एवं सरिता सामंत, विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल से नरेंद्र सिंह पडियार एवं सुधा तिवारी तथा अटल उत्कृष्ट रा ई का
हल्दूचौड़ से हिमांशु पांडे, इन्नोवेटिव ग्रुप से हर्षित रावत, गोपाल भट्ट, वंदना आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है। नगर सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड को जीवन उपयोगी कौशल सीखते हुए द्वितीय सोपान तक के पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।











