आदि कैलाश यात्रा में जा रहे यात्री दल को

नैनीताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पवित्र आदि कैलाश यात्रा में जा रहे यात्री दल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक व उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने पौधारोपण अभियान के 669 वे दिन यात्रियों को उनके द्वारा दिए गए स्लोगन।।।। देवभूमि में यात्री बनकर आईए।। पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र में पॉलीथिन प्लास्टिक सहित पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने ,हिमालय से कूड़ा इकट्ठा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण करने की शपथ दिलाई। गुरु रानी ने गुंजी में पौधारोपण हेतु यात्रियों को पौधे दिए यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।उन्होंने कहा की यात्रा पूरी करने के उपरांत वह भी अपने घर जाकर पौधारोपण करेंगे। दिनेश गुरु रानी द्वारा विगत कई वर्षों से हिमालय को कूड़ा मुक्त करने पौधारोपण से यात्रियों को जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। यात्रियों का स्वागत प्रबंधक उमेश पांडे ,कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह रावल, रचना रावत, हंसी गोपाल बिष्ट ,नरेंद्र थापा ,सौरव खोलिया, त्रिभुवन ,देवेंद्र ,शेर सिंह द्वारा किया गया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयामस्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं एसीआईसी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad