धारी ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

नैनीताल। खीमराम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी में सोमवार से तीन दिवसीय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का टोली नायक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। खंड स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष पूरन चंद्र उपाध्याय एवं संयोजक व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी ने संयुक्त रूप से किया। तीन दिवसीय आवासीय शिविर में विभिन्न स्थानों से 50 स्काउट एवं गाइड हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन सात दिसंबर को होगा। इस मौके पर सेलालेख प्रधान देवेंद्र कुमार, अनर्पा प्रधान रेखा आर्या, अभिभावक संघ के अध्यक्ष गणेश वर्मा, ओम प्रकाश आर्य, मनोज भंडारी, प्रकाश आर्य, माया आर्य, सुधा बिंजोला, वंदना सैनी, विपिन चंद्र, आशा धौनी, प्रीति सिंह, मो. जुनैद, देवेंद्र सिंह, अरूण उप्रेती आदि रहे।










